" alt="" aria-hidden="true" /> रोहतक। भारतीय जनता पार्टी जल्द जिलाध्यक्षों के नाम की घोषणा कर सकती है। इस संबंध में रविवार को रोहतक के भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला के नेतृत्व में वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुई। इन नेताओं की जिलेवार जाकर कार्यकर्ताओं से जिलाध्यक्ष चुने जाने को लेकर रायशुमारी करने की ड्यूटी लगाई थी। इसके बाद लगभग नाम तय हो गए हैं। बराला ने कहा कि रायशुमारी के बाद जिलाध्यक्षों के नाम तय किए जाएंगे। इसके बाद प्रदेशाध्यक्ष का नाम तय होगा।
बराला बोले- मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार का जाना तय
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि कांग्रेस ने निजी स्वार्थ के लिए अपनी पार्टी को चलाया। जो देश की सबसे बड़ी पार्टी हुआ करती थी, वह अब सांसदों की गिनती के हिसाब से देश की सबसे छोटी पार्टी बनने की ओर है। इसी के चलते एमपी में कांग्रेस में फूट हुई है। एमपी में कमलनाथ सरकार अपना विश्वास खो चुकी है। राज्यपाल ने फ्लोर टेस्ट की बात कही है। वहां कांग्रेस की कमलनाथ सरकार का जाना तय है।